बीकानेर/खाजूवाला। जिले में नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत खाजूवाला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 6.5 ग्राम अवैध ‘चिट्टे’ के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने 17 केवाईडी हनुमान मंदिर के पास आम सड़क पर दबिश देकर खाजूवाला निवासी सुखविंद्र और रविंद्र को मादक पदार्थ के साथ रंगे हाथों पकड़ा। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और नेटवर्क की आगे की जांच शुरू कर दी है।






