बीकानेर नोखा श्रीडूंगरगढ़ खाजूवाला लूणकरणसर कोलायत पूगल बज्जू छत्तरगढ़ क्राइम प्रशासन ताजा खबरें राजनीति बिजली-पानी

---Advertisement---

बीकानेर में सनसनी: खेजड़ी के पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस

---Advertisement---

बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां लिखमीसर दिखनादा गांव की रोही में एक युवक और युवती के शव फंदे से लटके मिले हैं। राजेडू मार्ग पर स्थित एक गोशाला के सामने सड़क किनारे एक खेजड़ी के पेड़ पर दोनों के शव पाए गए।

जानकारी के अनुसार, हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों ने एक ही चुन्नी से फंदा बनाया हुआ था। सड़क किनारे पेड़ से दो शव लटके देख पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। फिलहाल मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार दोनों मृतकों की अभी तक कोई पहचान नहीं हो पाई है कि वे कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं।

ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना शेरुणा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस के पहुंचने के बाद ही शवों को नीचे उतारा जाएगा और उनकी शिनाख्त के प्रयास तेज किए जाएंगे। पुलिस अब इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है कि यह प्रेम प्रसंग के चलते की गई आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है

Bikaneri Aawaz

'बीकानेरी आवाज़' बीकानेर की एक प्रमुख और विश्वसनीय डिजिटल मीडिया टीम है, जो शहर की हर महत्वपूर्ण खबर, स्थानीय मुद्दों और सामाजिक सरोकारों को पूरी बेबाकी और सटीकता के साथ जनता तक पहुंचाती है। यह टीम आधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करते हुए त्वरित (real-time) और निष्पक्ष जानकारी प्रदान करने के लिए जानी जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य बीकानेर की जनता की आवाज़ को एक मजबूत और प्रभावशाली मंच देना है, ताकि शहर का हर नागरिक हर छोटी-बड़ी गतिविधि से अपडेट रहे। उत्कृष्ट और प्रोफेशनल कवरेज के साथ, यह टीम बीकानेर की धड़कन को डिजिटल दुनिया में जीवंत कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment